UPMSP : उत्तर प्रदेश बोर्ड से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले 51.37 लाख छात्र-छात्राएं रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इन छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि UPMSP द्वारा कॉपियों का मूल्यांकन 2 अप्रैल तक पूरा कर लिया गया है और अब रिजल्ट की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। आपको बता दें कि हाईस्कूल परीक्षा की 1,63,22,248 उत्तर पुस्तिकाएं और इंटरमीडिएट परीक्षा की 1,33,71,607 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया था। आइए जानते है कब आएगा रिजल्ट और सबसे पहले कैसे देखें
कैसे रहा था पिछले साल का रिजल्ट
आपको बता दें कि पिछले साल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 20 अप्रैल को दोनों कक्षाओं के नतीजे एक साथ घोषित किए थे। 10वीं का रिजल्ट 89.55% रहा था जबकि 12वीं का रिजल्ट 82.60% रहा था। दोनों ही कक्षाओं में लड़कियों ने बाजी मारी थी। 10वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 93.40% रहा जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 86.05% रहा। इसके अलावा 12वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 88.42% रहा जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 77.78% रहा।
UPMSP लेटेस्ट अपडेट
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से रिजल्ट से पहले एक अहम नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस में कहा गया है कि हाईस्कूल या इंटरमीडिएट के जिन छात्रों को लगता है कि उनके द्वारा भरी गई डिटेल्स में कोई गलती है तो वे उसमें सुधार करवा सकते हैं। सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को 7 अप्रैल 2025 से 9 अप्रैल 2025 तक का समय दिया गया है। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा।

कब आएगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट
पिछले साल उत्तर पुस्तिकाओं की जांच 31 मार्च को पूरी हो गई थी और 20 अप्रैल को रिजल्ट घोषित किया गया था। इस बार उत्तर पुस्तिकाओं की जांच 2 अप्रैल तक पूरी हो गई। इसके 20 दिन बाद रिजल्ट घोषित किया जाएगा। ऐसे में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 20 से 25 अप्रैल के बीच किसी भी तारीख को रिजल्ट घोषित किया जा सकता है।
पिछले 5 सालों में कैसा रहा यूपी बोर्ड का पासिंग पर्सेंटेज
वर्ष | कक्षा 10 पास प्रतिशत | कक्षा 12 पास प्रतिशत |
2024 | 89.55 प्रतिशत | 82.60 प्रतिशत |
2023 | 89.78 प्रतिशत | 75.52 प्रतिशत |
2022 | 88.18 प्रतिशत | 85.33 प्रतिशत |
2021 | 99.53 प्रतिशत | 97.88 प्रतिशत |
2020 | 83.31 प्रतिशत | 74.63 प्रतिशत |
UP Board 10th and 12th Result चेक करें की वेबसाइट
- upmsp.edu.in
- results.upmsp.edu.in
- upmspresults.up.nic.in
- results.gov.in
- results.nic.in
UP Board 10th 12th Result 2025 कैसे चेक करें
- यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको जिस कक्षा का रिजल्ट (10th या 12th) चेक करना है उस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करना होगा।
- रोल नंबर सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से नतीजे चेक करने के साथ ही मार्कशीट की प्रति भी डाउनलोड कर सकेंगे।
important Links
UP 10th Board Result Link | Click Here |
UP 12th Board Result Link | Click Here |
UP Board Result Official Website | upmsp.edu.in |