UP Board 10th and 12th Result : इस साल यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 54.37 लाख छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें से 27.32 लाख छात्र-छात्राएं कक्षा 10वीं और 27.05 लाख छात्र-छात्राएं कक्षा 12वीं के लिए रजिस्टर हुए थे। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर लाखों छात्रों के मन में यही सवाल है कि रिजल्ट कब आएगा? आज आपको बताएँगे की UP Board Result 2025 कब आएगा

UP Board 10th and 12th Result Date
सभी स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. तो आपको बता दे की आपका इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है क्योकि सभी परीक्षाओं की कॉपियों की जांच का काम पूरा हो चुका है और अब रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले साल यूपी बोर्ड 12वीं के नतीजे 20 अप्रैल को जारी किए गए थे. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार भी रिजल्ट 20 से 25 अप्रैल (UP Board 12th Result) के बीच घोषित किया जा सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. हर बार की तरह इस बार भी रिजल्ट की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री और बोर्ड द्वारा की जाएगी.
पिछले 5 सालों में कैसा रहा यूपी बोर्ड का पासिंग पर्सेंटेज
वर्ष | कक्षा 10 पास प्रतिशत | कक्षा 12 पास प्रतिशत |
2024 | 89.55 प्रतिशत | 82.60 प्रतिशत |
2023 | 89.78 प्रतिशत | 75.52 प्रतिशत |
2022 | 88.18 प्रतिशत | 85.33 प्रतिशत |
2021 | 99.53 प्रतिशत | 97.88 प्रतिशत |
2020 | 83.31 प्रतिशत | 74.63 प्रतिशत |
यूपी बोर्ड में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए हैं?
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। इसके अलावा प्रैक्टिकल परीक्षा में न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करना भी आवश्यक है। जिससे की आप बोर्ड एग्जाम में पास हो जायोगे
UP Board 10th and 12th Result चेक करें की वेबसाइट
-
upmsp.edu.in
-
results.upmsp.edu.in
-
upmspresults.up.nic.in
-
results.gov.in
-
results.nic.in
UP Board Result 2025: कैसे देखें
यूपी बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं, 12वीं के रिजल्ट जारी करने के बाद, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र नीचे दी गई चरण-दर-चरण प्रक्रिया का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं
- Step 1: यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या results.upmsp.edu.in पर जाएं।
- Step 2: होमपेज पर उपलब्ध ‘UP Board Result 2025’ के लिंक पर क्लिक करें।
- Step 3: अब ओपन हुए नए पेज पर UP Board 10th Result 2025 या UP Board 12th Result 2025 में से अपनी कक्षा के लिंक पर क्लिक करें।
- Step 4: अपनी लॉगिन डिटेल जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें और सबमिट करें।
- Step 5: अब स्क्रीन पर आपका UP Board Result 2025 प्रदर्शित हो जाएगा।
- Step 6: रिजल्ट की जांच करें और उसे डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।
important Links
UP 10th Board Result Link | Click Here |
UP 12th Board Result Link | Click Here |
UP Board Result Official Website | upmsp.edu.in |