Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Group!

UP Board Result 2025 :अप्रैल में इस दिन जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट नोटिस जारी

By: Darshan

Published On:

Follow Us
UP Board 10th 12th Result: योगी सरकार का ऐलान यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट इस दिन आएगा नोटिस जारी

UP Board Result 2025 :यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के लाखों छात्र-छात्राएं रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड ने 2 अप्रैल 2025 तक कॉपी चेकिंग का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसे में उम्मीद है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट पिछले साल की तरह अप्रैल के आखिरी हफ्ते में जारी हो सकता है। देखें लेटेस्ट अपडेट।

UP Board Result 2025
UP Board Result 2025

UP Board Result 2025

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज (UPMSP) की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा संपन्न होने के बाद कॉपियां जांचने के लिए 1 लाख 34 हजार 723 शिक्षकों को नियुक्त किया गया है। इन शिक्षकों को 2 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूरा करने का समय दिया गया है। ऐसे में 2 अप्रैल को दोनों कक्षाओं की 2 करोड़ 96 लाख 93 हजार 855 कॉपियों की जांच पूरी हो जाएगी, जिसके बाद छात्रों का रिजल्ट तैयार कर जारी कर दिया जाएगा।

बोर्ड की आधिकारिक नोटिस

बोर्ड की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि सभी संबंधितों को सूचित किया जाता है कि यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा 2025 से छूटे या वंचित रहे छात्रों को अंतिम अवसर दिया जाएगा। ये परीक्षाएं 07 अप्रैल और 08 अप्रैल को आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा यह भी बताया गया कि परीक्षा पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आयोजित की जाएगी और परीक्षकों की नियुक्ति बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा की जाएगी।

फेल छात्रों को पास होने का एक और मौका मिलेगा

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 घोषित होने के बाद अगर कोई छात्र एक या दो विषय में फेल हो जाता है तो वह कंपार्टमेंट परीक्षा देकर अपना साल बर्बाद होने से बचा सकेगा। यूपी बोर्ड की ओर से कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद ही शुरू कर दिए जाएंगे। इसके अलावा छात्र रिजल्ट में सुधार के लिए इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।

UP Board Result 2025 Date

यूपी बोर्ड रिजल्ट की तैयारियां जोरों पर कर रहा है। बोर्ड ने इस साल 2 अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कर रिजल्ट घोषित करने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में उम्मीद है कि यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 20 अप्रैल से लेकर 25 अप्रैल 2025 के बीच घोषित किया जा सकता है।

इन वेबसाइट पर देख सकते हैं रिजल्ट

  1. upmsp.edu.in
  2. results.upmsp.edu.in
  3. upmspresults.up.nic.in
  4. results.gov.in
  5. results.nic.in

UP Board Result 2025 कैसे चेक करें :

रिजल्ट जारी होते ही यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा

छात्र अपने रोल नंबर की मदद से रिजल्ट देख सकेंगे

ऑफिशियल वेबसाइट: upmsp.edu.in

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है. अप्रैल के आखिरी सप्ताह में आपका रिजल्ट आ सकता है. कॉपियों का मूल्यांकन तेजी से चल रहा है और पूरी प्रक्रिया पर कई स्तरों पर नजर रखी जा रही है. अब सभी को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है.

important Links

Home Page Click Here
आधिकारिक वेबसाइट UPMSP 
UP Board 10th  Result Click Here
UP Board 12th  Result Click Here

Darshan

Hi! My name is Darshan, and welcome to my blog 😊 This blog is created to share useful information, latest updates, and helpful guides in a simple and easy-to-understand way. I started this website because I love learning new things and sharing them with others. Here, you will find content that is informative, practical, and valuable, so you can save time and get the right knowledge quickly.

Leave a Comment